logo

झारखंड में मानसून की राह में रुकावट, अगले कुछ दिन मौसम रहेगा शुष्क और गर्म

schoolsummer.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड में मानसून के आने का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 5 से 6 दिनों तक राज्य में मॉनसून के प्रवेश की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम साफ और शुष्क रहेगा, जबकि तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहले जो परिस्थितियां झारखंड में मानसून के अनुकूल बन रही थीं, अब वे बदल गई हैं। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र की दिशा बदल जाने से मानसून की चाल धीमी हो गई है।

जून की शुरुआत में पड़ेगी तेज गर्मी, फिर मिलेगी राहत
मौसम विभाग का अनुमान है कि जून के पहले सप्ताह में राज्य में भीषण गर्मी पड़ सकती है। हालांकि, इसके बाद अच्छी बारिश के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल मानसून ने ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम और सिक्किम जैसे राज्यों में दस्तक दे दी है। अब यह पश्चिम बंगाल और बिहार होते हुए झारखंड की ओर बढ़ेगा। हालांकि, राज्यवासियों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे दिन में उमस भरी गर्मी महसूस होगी। हालांकि, संताल परगना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 

कहां कितनी गर्मी
मेदिनीनगर: 36.0 डिग्री (राज्य में सबसे गर्म)
चाईबासा: 35.8 डिग्री
पाकुड़: 35.5 डिग्री
रांची: 33.8 डिग्री
जमशेदपुर: 33.8 डिग्री

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Ranchi News Weather News Weather Latest News Monsoon