logo

पटना के स्कूलों में बच्चों की छुट्टी फिर बढ़ी, पांचवीं तक की कक्षाएं 13 जनवरी तक बंद

पटना के स्कूलों में बच्चों की छुट्टी फिर बढ़ी, पांचवीं तक की कक्षाएं 13 जनवरी तक बंद

पटना

भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने एक बार फिर स्कूलों में छुट्टी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि पटना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पांचवीं तक की कक्षाएं अब 13 जनवरी तक स्थगित रहेंगी। यह आदेश प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा। जारी आदेश के अनुसार, छठी से ऊपर की कक्षाओं का संचालन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक पूरी सतर्कता और एहतियात के साथ किया जा सकेगा। यह व्यवस्था 12 और 13 जनवरी के लिए लागू की गई है।


बता दें कि इससे पहले आठवीं कक्षा तक की कक्षाओं पर रोक लगाने का आदेश 11 जनवरी तक प्रभावी था, जिसे 8 जनवरी को जारी किया गया था। वहीं, 3 जनवरी को मौसम की गंभीरता को देखते हुए 8 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया था। इसके अलावा 2 जनवरी को भी पांचवीं तक की कक्षाओं को प्रतिबंधित किया गया था। गौरतलब है कि जनवरी महीने में अब तक आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई एक दिन भी नियमित रूप से नहीं हो सकी है। ठंड का प्रकोप अभी भी जारी है। दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर मिलती है, लेकिन शाम होते ही ठंड का असर काफी बढ़ जाता है।


 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update