द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई दो अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इन मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटनाओं में प्रयुक्त हथियार और वाहन भी बरामद किए गए हैं।.jpeg)
पहली घटना 18-19 जनवरी 2026 की है, जब हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कजरात नवाडीह गांव में आपसी रंजिश को लेकर फायरिंग की सूचना मिली थी। वहीं दूसरी घटना 20 जनवरी 2026 को हुई, जब पेट्रोल पंप के पास छात्रों के बीच परीक्षा के दौरान हुए विवाद को लेकर फायरिंग की गई।
मामलों की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जैकुब साथ ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया। तकनीकी शाखा पलामू की मदद से सूचना संकलन और जांच के बाद पुलिस ने दोनों मामलों में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रोशन कुमार सिंह (22 वर्ष), सत्यम कुमार सिंह (21 वर्ष), लड्डू कुमार सिंह उर्फ मनीष कुमार सिंह (25 वर्ष), दीपक कुमार सिंह (23 वर्ष), चितु उर्फ विकास कुमार सिंह (23 वर्ष) शामिल हैं।.jpg)
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटनाओं में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस (8MM KF) और स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (JH03 Q-6922) बरामद किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।