जमशेदपुर
कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, एमजीएम (महात्मा गांधी मेमोरियल) अस्पताल के बी ब्लॉक का छज्जा शनिवार को अचानक गिर गया। हादसे के वक्त ब्लॉक में मरीज और स्टाफ मौजूद थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक चार मरीजों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है और मलबा हटाने का काम तेज़ी से किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी है और एहतियातन आसपास के वार्ड्स को खाली कराया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने फिलहाल किसी की मौत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन स्थिति गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल के पुराने ढांचे को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं।
हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जैसे ही और जानकारी सामने आएगी, अपडेट किया जाएगा।