द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के लिए इस गणतंत्रता दिवस गौरव का क्षण है। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के दो आईपीएस अधिकारियों सहित कुल 11 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए यह सम्मान दिया गया है।.jpeg)
.jpeg)
इस सम्मान सूची में डीएसपी संजय कुमार का नाम शामिल है, जिन्हें 'विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक' (PSM) से नवाजा गया है। वहीं, राज्य के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों, अनूप बिरथरे और पटेल मयूर कन्हैयालाल को 'सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक' (MSM) प्रदान किया गया है। .jpeg)
इन शीर्ष अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस बल के अन्य जांबाज कर्मियों को भी सम्मानित किया गया है। सेवा पदक पाने वालों में हेड कांस्टेबल कृष्णा क्षेत्री, अरुण ओझा, और मार्कस संवार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कांस्टेबल जयदेव प्रधान, जेनेट मार्गरेट लकड़ा, कुमुदनी कुजूर, सुफल ओरिया और वसीम अख्तर को भी उनके बेहतर कार्यों के लिए पदक से सम्मानित किया गया है। .jpeg)

सम्मानित किये गए अधिकारीयों और कर्मियों के नाम
.jpeg)