logo

बेउर जेल के सुपरिटेंडेंट के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपति मामले में कार्रवाई  

BIHAR0004.jpg

पटना 

पटना के आदर्श केंद्रीय कारा बेऊर के जेल अधीक्षक विद्यु कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOU ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई दानापुर में उनके सरकारी आवास और अन्य ठिकानों पर हुई। ईओयू को विद्यु कुमार की आय से अधिक संपत्ति के बारे में प्रमाण मिले थे, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। मामले की जांच अभी जारी है।


Tags - Beur Jail Bihar Bihar News Bihar latest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar latest