logo

CM हेमंत सोरेन से मिला रांची प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल, मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मुख्य अतिथि बनने का दिया न्योता

CMPRESS.jpg

रांची 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने उन्हें 16 फरवरी को आयोजित होने वाले मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आधिकारिक आमंत्रण पत्र सौंपा और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी।
मुलाकात के दौरान रांची प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विपिन उपाध्याय, सचिव अभिषेक सिन्हा, सह-सचिव चंदन भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, कार्यसमिति सदस्य निर्भय कुमार, संतोष सिन्हा, सौरभ शुक्ला और अमित कुमार उपस्थित थे। मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट प्रेस क्लब का वार्षिक आयोजन है, जिसमें मीडिया जगत से जुड़े लोग भाग लेते हैं। 16 फरवरी को इसका फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा।

Tags - Ranchi News Update Press Club Delegation Media Cricket Event February 16 Final Match Jharkhand CM Event