logo

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, एक विस्फोट हुआ

ीेे1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय परिसर में देर रात पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात शरारती तत्वों ने कार्यालय परिसर में दो पेट्रोल बम फेंके। इनमें से एक पेट्रोल बम में विस्फोट हो गया, जबकि दूसरा नहीं फटा। घटना की सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार देर रात दो अपराधियों के द्वारा सॉस की बोतल में पेट्रोल भरकर आरएसएस दफ्तर के अंदर फेंकने की कोशिश की गई। हालांकि बाउंड्री से ठीक पहले ही दोनों बोतल गिर गए। रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार इस घटना में दो युवक शामिल थे। मामले की जांच के लिए FSL सहित कई टीमों को लगाया गया है। जिस असामाजिक तत्वों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है आसपास में लगे CCTV कैमरे की जांच की जा रही है।साथ ही टेक्नीकल सेल की मदद भी ली जा रही हैं।

Tags - Ranchi RSS Petrol Bomb Chutia Jharkhand