logo

बिहार में बढ़ते अपराधों पर राजद का हमला, कैलाश यादव बोले: BJP-RSS में कलह के बीच नीतीश सरकार हुई असफल

KAILASH_YADAV.jpg

रांची
राजद के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने मंगलवार को एक बयान जारी कर भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बीच संगठनात्मक स्तर पर गंभीर मतभेद चल रहे हैं, जिसका प्रमाण है कि अब तक झारखंड सहित कई राज्यों में पार्टी अध्यक्षों की घोषणा नहीं हो पाई है।
यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने दावा किया कि बीते 17 दिनों में बिहार में 56 हत्याएं हुई हैं, जो शासन की नाकामी को दर्शाती हैं। “अपराधी बेलगाम हो चुके हैं और जंगलराज की वापसी हो गई है। लोग भगवान भरोसे हैं और बिहार अब 'क्राइम हब' बन चुका है,” उन्होंने कहा।


उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार पंगु हो चुकी है। यादव ने भविष्यवाणी की कि 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और जेडीयू को जनता करारा जवाब देगी। “नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का राजनीतिक अस्तित्व समाप्ति की ओर है, और उनका दिया अब बुझने को है,” उन्होंने जोड़ा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest