जामताड़ा
नगरपालिका निर्वाचन 2026 के तहत मिहिजाम नगर परिषद एवं जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में नामांकन पर्चे की बिक्री में तेजी देखी जा रही है। जिला जनसंपर्क कार्यालय, जामताड़ा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को बड़ी संख्या में संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे।.jpeg)
अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को दो नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद हेतु सोनी कुमारी और जयश्री देवी ने नामांकन प्रपत्र खरीदे। अब तक अध्यक्ष पद के लिए कुल सात नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हो चुकी है। हालांकि, शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।.jpg)
वार्ड पार्षद पद के लिए शुक्रवार को 13 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई। नामांकन प्रपत्र खरीदने वालों में डौली फौजदार, आरती सिन्हा, आशा देवी, रूबली मुर्मू, महेंद्र प्रसाद, राहुल कुमार शर्मा, दीपक कुमार, आलोक मिस्त्री, बबीता देवी, शिखा कुमारी, शांति देवी, जया कुमारी दास एवं टीना शाह शामिल हैं। अब तक वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 39 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हो चुकी है।
इसी क्रम में शुक्रवार को मिहिजाम नगर परिषद के विभिन्न वार्डों से दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें वार्ड संख्या 02 से सलिल रमण तथा वार्ड संख्या 05 से रूबी विनायक शामिल हैं।
जामताड़ा नगर पंचायत
जामताड़ा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को पांच नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद हेतु बबीता झा, मुक्ता मंडल, लवली दुबे, चमेली देवी एवं रीना कुमारी ने नामांकन प्रपत्र खरीदे। अब तक अध्यक्ष पद के लिए कुल छह नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हो चुकी है। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
वार्ड पार्षद पद के लिए शुक्रवार को 15 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई। नामांकन प्रपत्र खरीदने वालों में संगीता दास, उत्तम कुमार रवानी, सरस्वती देवी, ज्योत्सना देवी, वरुण दास, संतोष मुखर्जी, जयंती दत्त, शोभना चंद्र, राजेश कुमार मंडल, शिखारानी मंडल, मधुसुदन मंडल, सुनिका कुमारी, अंजू, सीमा ब्लेक एवं फ्रेकलिन ब्लेक शामिल हैं। अब तक वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 33 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई है। शुक्रवार को वार्ड पार्षद पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
चुनाव प्रक्रिया के तहत आगामी दिनों में नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है।