logo

रांची : पंडरा फायरिंग मामले में  6 आरोपी गिरफ्तार; कई की तलाश जारी; जमीन विवाद में भिड़े दो गुट 

ARREST001.jpg

रांची 
रांची के पंडरा ओपी अंतर्गत पिस्का मोड़ तेल मिल गली के पास राजधानी मान्या टावर के समीप शुक्रवार देर रात फायरिंग की सनसनीखेज घटना हुई। जमीन और पैसों के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई इस गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, कांके रिंग रोड स्थित तीन एकड़ जमीन को लेकर आकाश सिंह–विकास सिंह गुट और संजय पांडेय–रवि यादव–आशु साव उर्फ बबलू साव गुट के बीच पहले मारपीट हुई थी। इसके बाद शाम को विवाद सुलझाने के नाम पर दोनों पक्ष पिस्का मोड़ स्थित मान्या टावर के पास पहुंचे, जहां बहस के दौरान एक गुट ने फायरिंग शुरू कर दी।


इस घटना में आकाश सिंह के दाहिने हाथ में एक गोली लगी, जबकि विकास सिंह को सीने में दो और बाएं हाथ में एक गोली लगी है। वहीं दूसरे गुट का रवि यादव भी गोली लगने से घायल हुआ है। आकाश सिंह और विकास सिंह का इलाज रिम्स रांची में चल रहा है, जबकि रवि यादव ऑर्किड अस्पताल में भर्ती है। घटनास्थल से पुलिस ने सात खोखा बरामद किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 
गिरफ्तार आरोपियों में संजय पांडेय, आशु कुमार साहू उर्फ बबलू, जुबैर खान उर्फ अजू, संतोष कुमार गुप्ता उर्फ बाबु, पप्पु साव और रोहित पांडेय शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में पंडरा ओपी कांड संख्या 23/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest