logo

राज्य सरकार के पास नहीं है विकास का कोई रोडमैप- सुदेश महतो  

SUDESH7.jpg

रांची/पलामू 

आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने टाउन हॉल, हुसैनाबाद में आयोजित हुसैनाबाद विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि सरकार के पास विकास का कोई रोडमैप नहीं है। कहा, जनता के सामने 400 वादे लेकर सत्ता में आई सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया, निराश किया है। पांच साल में पलामू के लिए क्या किया है यह बताए सरकार। शिक्षा, सिंचाई, रोजगार हर मानक पर विफल रही है यह सरकार। रोजगार की समुचित व्यवस्था न होने के चलते राज्य में पलायन बढ़ा है। युवा जीवन यापन के दूसरे प्रदेशों में काम करने को मजबूर हैं। जनता का विचार बंटकर नहीं जुड़कर आए इसकी तैयारी है। राज्य में 2 लाख शिक्षकों के पद रिक्त हैं। सरकार इन्हें न भर कर न सिर्फ युवाओं को नियुक्ति से दूर रख रही है बल्कि राज्य के वर्तमान के साथ भविष्य को भी बर्बाद कर रही है। नई ऊर्जा, नई ताकत के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें पार्टी के सभी कार्यकर्ता। आने वाले चुनाव में सभी चूल्हा प्रमुखों की भूमिका अहम है। 

कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता 
सुदेश महतो ने कहा कि सरकार के पास लोगों के हित के लिए कोई रोडमैप नहीं है। नीतियां बनाने और हर वर्ष 5 लाख नौकरी देने का वादा करने वाली सरकार आज युवाओं पर लाठियां बरसा रही है। इसी के साथ लातेहार में आयोजित मिलन समारोह में भी सुदेश महतो शामिल हुए। लातेहार में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में कई नेताओं और समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल हुए सभी साथियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि लातेहार में अभी बहुत काम करने की जरूरत है। क्षेत्र के विकास और क्षेत्रवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए सिर्फ सचिवालय में बैठकर नहीं जमीनी स्तर पर काम करने की आवश्यकता है।

इन्होंने ली सदस्यता 
लातेहार में आयोजित मिलन समारोह में झामुमो 20 सूत्री सदस्य सह समाजसेवी मनिका बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला सचिव विनोद यादव, आदिवासी लोहरा संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सरोज लोहरा, समाजसेवी राकेश प्रसाद, सीमा उरांव, राहुल कुमार, रूपेश कुमार, सुजीत ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आज के कार्यक्रम में केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, उपाध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता, महासचिव संजय रंजन सिंह, सचिव सतिश कुमार, इम्तियाज अहमद नजमी, बिकेश शुक्ला, गुप्तेश्वर ठाकुर, बबलू गुप्ता, पंकज तिवारी, युवा आजसू के रविंद्र ठाकुर इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Tags - Sudesh MahatoroadmapJharkhand News