logo

चाईबासा के तुम्बाहाका जंगल में 3 IED बम बरामद, नक्सलियों का मंसूबा नाकाम

a1115.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, चाईबासा:

सुरक्षाबल के जवानों ने चाईबासा के तुम्बाहाका जंगल में 3 आईईडी बम बरामद किया है। चाईबासा के टोन्टो थानाक्षेत्र अंतर्गत तुम्बाहाका जंगल में नक्सलरोधी अभियान के दौरान पुलिस ने 3 आईईडी और 5 स्पाइक होल्स बरामद किया है। जवानों ने जो आईईडी बम बरामद किया है, उसमें एक 10 किलो, दूसरा 6 किलो और तीसरा 5 किलो का है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जंगल में बम प्लांट कर दिया है। 

सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने का था मंसूबा
चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि टोन्टो थानाक्षेत्र अंतर्गत तुम्बाहाका जंगल में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने 3 आईईडी बम प्लांट किया था। स्पाइक होल्स भी लगे थे। हालांकि, नक्सलरोधी अभियान में लगे जवानों ने सतर्कता बरतते हुए तीनों बम और स्पाइक होल्स को बरामद कर लिया। बम निरोधक दस्ते ने बरामद बमों को डिफ्यूज कर दिया।

शीर्ष नक्सलियों की तलाश में हैं सुरक्षाबल के जवान
एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिहिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो और सांगेन अंगरिया का दस्ता कोल्हान के घने जंगले में छिपा है। अश्विन का दस्ता भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में कोल्हान क्षेत्र में घूम रहा है। इस बीच जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान उनकी तलाश में जुटे हैं।