द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र से एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। नगड़ी के ललगुटवा स्थित ओवरब्रिज के पास एक आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप किया गया। घटना 20 मई की है, जब पीड़िता ऑटो से अपने घर जा रही थी। रास्ते में ऑटो सवार 2 आरोपियों की नियत बिगड़ी। इसके बाद आरोपी ऑटो बेड़ो-इटकी के जंगलों में ले गए। यहां उन्होंने पीड़िता के साथ रात भर रेप किया। इसके बाद शनिवार सुबह उसे मुरगु में एक मंत्री नामक होटल के पास उतार कर भाग गए।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी सहेली के साथ दलाल के बुलावे पर दिल्ली जाने के लिए 30 मई को हटिया स्टेशन पहुंची। पीड़िता को दिल्ली जाने का मन नहीं था, जिस वजह से उसने अपनी सहेली को दिल्ली भेज दिया और खुद वापस अपने घर गुमला जाने के लिए निकल गयी। उसने गुमला जाने के दोपहर 2 बजे भाड़े में ऑटो लिया। ऑटो में चालक समेत 2 युवक थे, जिन्होंने अकेली लड़की देख उसे सुनसान जंगल में ले गए और दुष्कर्म किया फिर दूसरे दिन होटल के पास लाकर छोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अपने साथ थाने ले गयी। पुलिस ने उसके बयान पर रातू थाने में 2 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने ये भी बताया कि अपराधियों ने शनिवार की सुबह 4 बजे होटल मालिक राजू वर्मा से 2 चिप्स खरीदी और यूपीआई के जरिए 20 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट भी किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।