logo

धनबाद : चाचा ने 3 साल के भतीजे की हत्या कर दी, बड़े भाई से झगड़े का गुस्सा मासूम पर निकाला

a246c161-546a-4c24-8248-3168d11b64a6.jpg

द फॉलोअप डेस्क, कुमारधुबी (धनबाद)

झारखंड के धनबाद में चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी। आरंभिक जांच में पता चला है कि बड़े भाई से बदला लेने के लिए चाचा पिंटू राम ने बड़ी बेरहमी से 3 वर्षीय भतीजे की हत्या कर दी। मृत बच्चे की पहचान 3 साल के शिव कुमार के रूप में हुई है। यह खौफनाक वारदात कुमारधुबी कोलियरी क्षेत्र की है। बताया जाता है कि बच्चा 3 दिन से लापता था। बुधवार को चिरकुंडा पुलिस ने उसका शव बरामद किया। पुलिस ने हत्यारोपी पिंटू राम को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। 

बड़े भाई से झगड़े के बाद लिया बदला
आरंभिक जांच में पता चला है कि मृतक के पिता शैलेश राम का पिछले दिनों अपने भाई से किसी बात पर विवाद हुआ था। तब से ही पिंटू राम बदले की आग में जल रहा था। मौका मिलते ही उसने रविवार को भतीजे को अगवा कर लिया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने लाश कुमारधुबी कोलियरी के बंद बड़े इनक्लाईन के पास जंगल में फेंक दिया। इधर, बच्चा लापता होने से परिजन नाराज थे। 

चिरकुंडा पुलिस ने बरामद किया शव
बच्चा लापता हुआ तो परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने खोजबीन लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में चिरकुंडा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इधर, बुधवार सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने बच्चे का शव देखा तो चिरकुंडा पुलिस को सूचना दी।