logo

भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित करेगा यादव समाज : कैलाश यादव

kailash2.jpg

रांची : यादव समाज रविवार को जगन्नाथपुर मंदिर प्रांगण के समीप श्रीकृष्ण छठी महोत्सव का आयोजन करेगा। इसमें भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित किया जायेगा। शुक्रवार को ये बातें श्रीकृष्ण विकास परिषद के अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहीं।

इसकी तैयारियों को लेकर एक बैठक भी आयोजित की गयी।कैलाश यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम अत्यंत दर्शनीय होगाभगवान श्रीकृष्ण को उनके मन पसंद भोजन फल-मूल, मक्खन-मिष्ठान और पकवान 56 भोग परोसकर उन्हें श्रद्धा भाव से अर्पित किया जाएगा कार्यक्रम में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों लोग सपरिवार हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से भजन-कीर्तन के साथ होगी उसके बाद दोपहर में महाप्रभु श्रीकृष्ण को भोग लगाया जायेगा। इसके बाद आगंतुक गणमान्य लोगों को प्रसाद के रूप में पकवान वितरित किया जायेगा।

कार्यक्रम की तैयारियों का लेकर आयोजित बैठक में अध्यक्ष सुरेश राय सचिव रामकुमार यादव संगठन सचिव सुधीर गोप, अर्जुन यादव, उमेश यादव, मैनेजर राय, राम इकबाल चौधरी, रामनाथ यादव ,ललन यादव तथा प्रेम प्रसाद राय सहित कई लोग मौजूद थे