logo

Ranchi : अग्निपथ स्कीम के विरोध में राजभवन के सामने झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का 1 दिवसीय धरना

a89.jpg

रांची:  

30 जून 2022 को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज के नेतृत्व में राजभवन में 1 दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना एवं बेरोजगारी के विरोध में था। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, सुरेंद्र सिंह, राजन वर्मा, अमरिंदर सिंह, गजेंद्र सिंह, राकेश किरण, सुरेश बैठा मौजूद थे। पूर्व केंद्र मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि देश के युवाओं को ठगने का काम केंद्र सरकार अग्निपथ योजना के द्वारा कर रही है। रोजगार देने में फेल रहा केंद्र सरकार अग्निपथ योजना के द्वारा युवाओं के कैरियर के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। 

युवाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा
प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा युवाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगा। सड़क से लेकर के सदन तक यह लड़ाई लड़ी जाएगी। अगर केंद्र सरकार यह बिल वापस नहीं लेती है तो झारखंड से हजारों युवा दिल्ली की ओर कूच करेगा। गजेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं की लड़ाई यूथ कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करके लड़ेगा। राकेश किरण ने कहा कि यह जीवन और मृत्यु की लड़ाई है। आने वाले पीढ़ियों के हक की लड़ाई है।
रांची जिला प्रभारी सत्यम सिंह ने कहा कि रांची युवा कांग्रेस तब तक चैन की नींद नहीं सोएगा जब तक कि वह केंद्र सरकार को एहसास दिला दे कि झारखंड यूथ कांग्रेस यह बिल के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है और यह बिल वापस होना चाहिए।

कार्यक्रम में ये गणमान्य रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष कृतिका त्रिपाठी, कुलदीप रवि, निशा भगत, विशाल तिर्की, महासचिव मेहुल प्रसाद, अंशु तिवारी, प्रिया बर्मन, प्रियंका सिसोदिया, अंजिला जी, आशुतोष फहद, प्रदेश सचिव लक्ष्मी प्रतीक सिन्हा, शादाब खान, पीकू मिश्रा, जिला अध्यक्ष जमील अख्तर अभिजीत कमल मुन्ना खान रफीक अंसारी अजीत करमाली आजाद अंसारी कुणाल कश्यप मोतीलाल प्रकाश यादव उपाध्यक्ष विकी विधानसभा अध्यक्ष गौरव सिंह रवि सिंह एवं तमाम झारखंड के युवा साथी मौजूद थे।