logo

5 माह की गर्भवती है 10वीं की छात्रा, नाबालिग लड़के पर रेप का आरोप 

rape11.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 

गुमला जिले में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया है।  पीड़िता पांच महीने की गर्भवती है। छात्रा ने गुमला थाना में एफआईआर दर्ज करवाया है। जिसमें उसने गांव के ही एक 16 साल के नाबालिग लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी नाबालिग फरार है। लड़की ने बताया है कि घर से स्कूल जाने के क्रम में आरोपी हमेशा उसे छेड़ता था। जबरन बात करने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। 


क्या है मामला 
लड़की ने बताया है कि 20 फरवरी 2023 को जब वो स्कूल से घर जा रही थी उस दिन भी वह लड़का उसे मिला था। जबरन उसके साथ छेड़खानी करने लगा। सुनसान जगह का फायदा उठाकर उसने खीचने लगा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो उसे और उसके माता-पिता को जान से मार देगा। इसलिए डरी सहमी छात्रा ने किसी से कुछ नहीं कहा। 18 जुलाई 2023 को अचानक पीड़िता के पेट हुआ। तब उसने अपनी मां को सारी बात बताई। जांच किया गया तो पता चला कि लड़की 5 माह की गर्भवती है। कुछ दिनों पहले लड़की को गंभीर हालत में गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे डिस्चार्ज किया गया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N