logo

Ranchi : कल अचानक हुए वज्रपात से राज्य में 11 लोगों की गई जान 

vajrpat3.jpg


रांची : 

राज्य के अलग-अलग जिलों में वज्रपात से 11 लोगों की मौत हो गई। रांची में 4, गढ़वा व हजारीबाग में 2 और लोहरदगा, खरसावां व गुमला में 1-1, रांची के बुढ़मू इलाके में बंधन मुंडा (20), रमेश मुंडा (50) और जुलफान अंसारी (38) की मौत हो गयी। इन सबकी मौत दोपहर को हुए वज्रपात के दौरान हुई है। सभी खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान बारिश होने लगी तो छिपने के लिए टूटी-फूटी झोंपड़ी चले गये। तभी अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में तीनों आ गये।


ये लोग भी आये वज्रपात की चपेट में 
खेत में काम करने के दौरान ही जुलफान अंसारी भी वज्रपात की चपेट में आ गये। जिलिंगसेरेंग गांव निवासी विश्वनाथ लोहरा की पत्नी रंगोंवती देवी (55) की वज्रपात से शुक्रवार को मौत हो गयी। गढ़वा जिले में गायत्री देवी की वज्रपात से मौत हो गयी। वहीं बेलहथ गांव में जगदीश यादव की मौत हो गयी। लोहरदगा मे रिंकू भी खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आ गया। बड़कागांव का टिकेश्वर महतो की जान भी वज्रपात में चली गयी। बरही में भी रेखा देवी की वज्रपात से मौत हो गयी। गुमला में भी आजाद उरांव भी वज्रपात की चपेट में आ गया था