logo

जामताड़ा में 11 छात्र-छात्राओं का BSF, CISF और CRPF में चयन, उपायुक्त ने किया सम्मानित

ynr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में विभिन्न अर्द्धसैनिक बलों में चयनित 11 छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बीएसएफ, सीआईएसएफ और सीआरपीएफ में चयनित इन छात्र-छात्राओं को उपायुक्त रवि आनंद ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके परिजनों को इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं का देश की सुरक्षा में योगदान देना हम सभी के लिए गर्व की बात है।
उपायुक्त ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर इन छात्र-छात्राओं ने यह मुकाम हासिल किया है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने युवाओं से अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की। साथ ही प्रशासन की ओर से जिले के युवाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान चयनित छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा मार्गदर्शकों को दिया। समारोह का वातावरण उत्साह और गर्व से परिपूर्ण रहा।

Tags - Latest jharkhand news jharkhand news jharkhand news updates latest jharkhand New jharkhand News updates jharkhand news in hindi latest jharkhand News Jamtara news updates latest Jamtara news Jamtara news in hindi latest Jamtara news Jamtara news