logo

झारखंड : सुरक्षाबलों की मिली सफलता, बूढ़ा पहाड़-कोल्हान से 120 केन बम बरामद

1225.jpg

रांची :
झारखंड पुलिस और सुरक्षाबल लगातार बूढ़ा पहाड़ और कोल्हान क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहा अभियान कारगर सिद्ध हो रहा है।   लगातार सफलता मिल रही है। इसी क्रम में जोक पानी इलाके से पुलिस और सुरक्षाबलों ने शनिवार को 120 केन बम और नक्सली साहित्य सहित अन्य सामान बरामद किए। इस संबंध में आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि डीजीपी नीरज सिन्हा के निर्देश पर नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। कोल्हान क्षेत्र में सुरक्षाबल एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ सागर के पनाहगार जंगली क्षेत्र में सुरक्षाबलों की निर्णायक लड़ाई जारी है। माओवादियों के इलाकों में संयुक्त अभियान दल सीआरपीएफ, कोबरा टीम, झारखंड जगुआर के साथ लातेहार-गढ़वा पुलिस बूढ़ा पहाड़ इलाका और चाईबासा पुलिस के साथ कोल्हान क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया जा रहा है।

विस्फोटकों की हो रही लगातार बरामदगी
बूढ़ा पहाड़ के थलिया जंगली क्षेत्र से 17 नवंबर को कूकर बम (15 किलो का 3) क्लेमोर माईन (01 किलो का 03) डेटोनेटर 3, वायरलेस सेट (मोटोरोला) 01, बैटरी 10, स्वीच सात, काली वर्दी -02 व नक्सली साहित्य बरामद हुआ। वहीं, 19 नवंबर को जोंकपानी इलाके से 120 केन बम एवं नक्सली साहित्य सहित माओवादियों के उपयोग में लाए जा रहे विभिन्न सामग्रियों की बरामदी हुई है।

माओवादी कैंप किया गया ध्वस्त
कोल्हान जंगली क्षेत्र के बांकी-लुईया इलाके में 18 नवंबर को माओवादी कैंप ध्वस्त हथियार और आईईडी बरामद हुए। आईईडी 15 किलो का 01, 03 किलो का 02, 02 किलो का 02, हथियार 315 बोर का 01, एम्यूनेशन 8, कोर्डेक्स वायर 01 बंडल और तीन नक्सली बैनर बरामद किया गया है।