logo

रक्षाबंधन के दूसरे दिन बहन ने खोया भाई, स्कूल जाने को कहा तो दी जान

तदपोी1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
लोहरदगा सेन्हा थाना के मुरपा बड़का टोली में एक 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर का नाम सुबोध उरांव है। बताया जा रहा है कि वह स्कूल नहीं गया था तो उसकी बहन ने उसे टोका था। इस बात पर सुबोध उरांव ने यह कदम उठा लिया। घर वालों के अनुसार वह रात में खाना खाकर लगभग 11 बजे घर से निकला था। उसके बाद काफी देर तक नहीं आया। घरवालों ने ढूंढना शुरू किया लेकिन फिर भी उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह माटी टोंगरी पतरा में पेड़ से लटकती उसकी लाश मिली। इसके बाद उसके घरवालों को सूचना दी गई। 


काम करने चला गया था बाहर
घर वालों ने जानकारी दी कि एक बार वह बिना किसी को बताए ही बनारस चला गया था। वहां वह एक ईट भट्ठा में काम करने लगा था। इस बात का पता जब घरवालों को चला तो उसे मई 2023 में घर लेकर आ गये थे। घटना के दिन उसकी बहन ने उससे पूछा कि स्कूल क्यों नहीं जा रहे हो। इस बात पर वह नाराज होकर वह घर से निकला और खुदकुशी कर ली। सुबोध 6 भाई बहनों में सबसे छोटा था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सेन्हा थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सुबोध आठवीं क्लास का छात्र था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N