logo

साड़ी पहन मेकअप वीडियो डालता था, लोगों ने किए भद्दे कमेंट; 16 साल के लड़के ने सुसाइड कर लिया

reel.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्कः
उज्जैन में दसवीं के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। वो 16 साल का था। छात्र को मेकअप करने का शौक था। वो लड़कियों की तरह अपना मेकअप करके सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करता था। आत्महत्या क्यों की इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। छात्र ने बुधवार को अपनी मां के दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उसे मेकअप करने का शौक था। वो लड़कियों की तरह मेकअप कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था। मेकअप को लेकर वह उत्साही रहता था। सजना-संवरना उसे बहुत पसंद था। वो अपना मेकअप टैलेंट सोशल मीडिया के जरिये दुनिया को दिखाता था। उसकी लाइफस्टाइल का मजाक उड़ाया जाता था। उस पर भद्दे लैंगिक कमेंट किए जाते थे। पुलिस ने प्रियांशु का मोबाइल जब्त कर लिया है। जांच जारी है जल्दी इस पूरा मामले का खुलासा होगा। हालांकी आरोप है कि ट्रोलिंग से वो इतना परेशान हुआ कि अपनी जान ले ली। 


मां के साथ रहता था छात्र
छात्र के माता-पिता का 3 साल पहले तलाक हो चुका है। वह अपनी मां के पास रहता था। मां पेशे से मेडिकल रिप्रेंजेंटेटिव हैं। बुधवार को वो रोज की तरह अपने काम पर गयी हुई थीं। बेटा घर पर अकेला था। जब शाम को मां घर लौटीं तो उन्होंने बेटे को फांसी के फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए इसके बाद नागझिरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि 12 नवंबर को मृतक ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की थी। उसने पहले की रील्स की तरह इसमें भी साड़ी पहन रखी थी और मेकअप किया हुआ था। कैप्शन में 'शुभ दिपावली' लिखा था। इस वीडियो को 20 लाख़ से ज़्यादा लोगों ने देखा। कई लोगों को युवक का मेकअप करना रास नहीं आया. यहां तक तो जैसी जिसकी सोच, लेकिन कॉमेंट सेक्शन देखकर लगता है कि कई यूजर्स ने घटिया बयानबाजी की हद पार कर दी थी। कई लोगों ने मृतक के लिए गाली-गलौज तक की थी। 


क्या कहती है पुलिस 
नागझिरी के थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत ने बताया कि 16 साल का ये युवा उज्जैन पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। 21 नवंबर को वो घर पर अकेला था, तभी उसने आत्महत्या कर ली। बच्चे के माता-पिता और रिश्तेदोरों के बयान लिए गए हैं। बच्चे का फ़ोन जब्त किया गया है। उसमें उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स चेक किए जा रहे हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N