logo

ACB : विनय सिंह के ठिकानों से मिली 198 फाइलें, 27 सीपीयू, 4 डीड, 2 मोबाईल व एक लैपटॉप

vinay_singh.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नेक्सजेन के मालिक और जमीन घोटाले के आरोपी विनय सिंह के विभिन्न ठिकानों से एसीबी को कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। एसीबी के अनुसार छापेमारी में उनके पास से 198 फाइलें, 27 सीपीयू, 4 डीड, 2 मोबाईल व एक लैपटॉप जब्त किया गया है। मालूम हो कि एसीबी की चार अलग-अलग टीमों ने चुटिया के अनंतपुर स्थित थर्ड स्ट्रीट, डिबडीह स्थित टाटा मोटर्स शोरूम, डिबडीह में ही नेक्सजेन सॉल्यूशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय और लालपुर के पीस रोड स्थित एक अपार्टमेंट में छापामेमारी की थी। टीमों ने शराब घोटाले से संबंधित दस्तावेज व डिजिटल साक्ष्य जब्त किये। एसीबी की हुई छापेमारी झारखंड में हुए शराब घोटाले से जुड़े आरोपों की जांच का भी हिस्सा है।

एसीबी के अनुसार छापेमारी में टीमों ने 198 फाइलें, कंप्यूटर्स के 27  सीपीयू, एक लैपटॉप, जमीन से संबंधित 4 डीड और दो मोबाइल फोन जब्त किया। छापेमारी सुबह के 6.15 बजे से शाम के 6.15 बजे तक चली। विनय सिंह जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के काफी करीबी रहे हैं। विनय सिंह को एसीबी ने गुरुवार को एक जमीन की अवैध जमाबंदी कराने के मामले में गिरफ्तार किया था। छापेमारी खत्म होने के बाद एसीबी की टीम जब्त दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच कर रही है। जांच के क्रम में कई और रहस्यमय तथ्यों के उजागर होने की संभावना है।

Tags - IAS Vinay Chaubey Vinay Singh Nexgen ACB raid objectionable documents and other things recovered