logo

जामताड़ा में सड़क दुर्घटना में 2 बाइक सवार घायल, धनबाद रेफेर

ACCIDENT11.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांसपहाड़ी-दुधानी मोड़ पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। घटना के बारे में जानकारी मिली कि चंद्रशेखर मंडल और सुशील मंडल, दोनों झिलुआ के निवासी, एक ही बाइक पर सवार होकर झिलुआ से नारायणपुर बगोदर बस पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान जामताड़ा की ओर से धनबाद की तरफ जा रही एक ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों के सिर में गंभीर चोट आई और वे सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े रहे।
स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने हादसे पर दुख जताया और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई। डॉक्टरों ने दोनों घायलों की स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया है।

 

Tags - jamtara news updates latest jamtara news jjamtara news updates Jamtara News Updates Accident in jamtara Jamtara News updates jharkhand News Jharkhand Updates latest Jharkhand News Jharkhand Updates in hindi latest updates Jharkhand