logo

Ranchi : तेज रफ्तार लील गई 2 जिंदगियां, धुर्वा इलाके में सड़क दुर्घटना 

shav9.jpg

रांचीः 
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धुर्वा थाने (Dhurva Police Station) की पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिये रिम्स भेज दिया। मृतक की पहचान संजय लिंडा और अतीत आईंद के रूप में हुई है। संजय लिंडा रांची नगर निगम में सफाई कर्मचारी था।


कैसे हुआ हादसा 
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात संजय अपने एक दोस्त के साथ बाइक से सब्जी खरीदकर डैम  रास्ते अपने घर जा रहे थे। तभी दूसरी तरफ से अतीत अपने एक दोस्त के साथ तेज स्पीड से आ रहा था। अतीत की बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया और उसने संजय की बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद चारों रास्ते में ही गिर गये। संजय और अतीत के सिर में गंभीर चोट आई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी वहीं दो लोग घायल हैं। 


पहले भी दो लोग को धक्का मार चुका था 
पुलिस बता रहे हैं कि जिस बाइक को अतीत चला रहा था, वह उसके दोस्त की है। संजय को टक्कर मारने से पहले भी उसने दो और लोगों को भी धक्का मारा था। संभावना है कि अतीत शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।