logo

रामगढ़ : 2 नाबालिगों की दामोदर नदी में डूबने से मौ'त, नहाने के दौरान हादसा

NABA.jpg

रामगढ़ः 

दो नाबालिग की दामोदर नदी में डूबने से मौत हो गयी है । रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा में ये घटना हुई है। रामगढ़ पुलिस कानूनी प्रक्रिया कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां बोकारो की रहने वाली थीं यहां अपने रिश्तेदार के यहां आई थीं। मृतकों में मनीषा कुमारी (14 वर्ष) और छोटी कुमारी (13 वर्ष) शामिल हैं। दोनों आपस में चचेरी बहनें  थीं।


नहाने गईं थी दोनों बच्चियां 
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नदी में नहाने के दौरान दोनों बहनें गहरे पानी में डूबने लगीं। उनको डूबता देख उनके साथ गयी एक और बच्ची शोच मचाने लगी। चीख-पुकार सुनकर लोग वहां पहुंचे और दोनों बच्चियों को कड़ी मशक्कत के बाद नदी के गहरे पानी से निकाला गया। ग्रामीण नई सराय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 


क्या कहती है पुलिस 
रामगढ़ थाना प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि दोनों बच्चियों  नदी से निकालकर नई सराय अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। बच्चियों के माता पिता द्वारा थाना में लिखित आवेदन भी दिया गया है कि उनकी बच्चियों की मृत्यु पानी में डूबने से हो गई है।
 

Trending Now