द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड की सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। इसी कड़ी में नावाडिह कजरात रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है।
सूचना के आधार पर एसडीपीओ की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मौके से एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नंबर JH03AS-4069) और देशी शराब की 52 बोरी छबली शराब तथा 10 बोरी नमकी देशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 2,000 लीटर बताई जा रही है।
इस मामले में राजन कुमार सिंह, पिता सुनील सिंह, निवासी ग्राम काजराट नवाजीडीह, थाना हुसैनाबाद को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। छापेमारी दल का नेतृत्व एएसआई सोनू कुमार गुप्ता ने किया। टीम में अमर कुमार, धनश्याम प्रसाद, फेकन राम, विवेक कुमार सहित नवाजीडीह करमाटाड़ पुलिस की टीम शामिल रही।
