logo

सिमडेगा में दिवाली के पहले महिलाओं के खाते में आ गई मंईयां सम्मान योजना के 22.30 करोड़ रुपये

serye57ywe.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सिमडेगा जिले के कुल 89,217 लाभुकों को अक्टूबर 2025 माह की सम्मान राशि के रूप में प्रति लाभुक 2,500 रुपये की दर से कुल 22,30,42,500 की राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। यह भुगतान आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से किया गया है।
यह राशि दीपावली, गोवर्धन पूजा, काली पूजा, सोहराय, बरद खूंटा, बांदना पर्व, भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा तथा सूर्योपासना के महापर्व छठ जैसे आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए समय से पहले उपलब्ध कराई गई है, ताकि लाभुकों को पर्व-त्योहारों में किसी प्रकार की आर्थिक कठिनाई न हो।

जिले के विभिन्न प्रखंडों में लाभुकों की संख्या निम्नानुसार रही:
बानो प्रखंड – 12,288 लाभुक
बांसजोर प्रखंड – 3,980 लाभुक
बोलबा प्रखंड – 3,597 लाभुक
जलडेगा प्रखंड – 8,924 लाभुक
केरसई प्रखंड – 5,290 लाभुक
कोलेबिरा प्रखंड – 9,661 लाभुक
कुरडेग प्रखंड – 6,666 लाभुक
पाकरटांड़ प्रखंड – 6,092 लाभुक
सिमडेगा प्रखंड – 11,943 लाभुक
ठेठईटांगर प्रखंड – 14,705 लाभुक
नगर परिषद क्षेत्र – 6,071 लाभुक

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी-सह-सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी आशा मैक्सिमा लकड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत समय पर राशि उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जिससे पात्र लाभुकों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


 

Tags - Latest jharkhand news Jharkhand News Simdega news  latest jharkhand News jharkhand News in Hindi Simdega news updates latest Simdega news Simdega updates in hindi latest updates Simdega latest updates