logo

सिमडेगा में 227 गोवंशीय पशु जब्त, 16 पशु तस्कर गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

tbuwr6mnr6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा जिले के बोलबा थाना क्षेत्र के पीडियापोछ जंगल से 227 प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं के साथ गिरफ्तार 16 पशु तस्करों को पुलिस ने आज जेल भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर रणवीर सिंह ने बताया कि सिमडेगा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बोलबा थाना क्षेत्र के पीडियापोछ जंगल के रास्ते बड़ी संख्या में गोवंशीय पशुओं को मारते-पीटते हुए ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर डीएसपी हेड क्वार्टर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई, जहां 227 गोवंशीय पशुओं को जब्त करते हुए उन्हें ले जा रहे 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि ये सभी पशु ओडिशा के खटखुरबहार निवासी नक्का, चक्कू, नक्कू और मो. चमन के हैं। इन पशुओं को रांची निवासी बबलू पासवान और गुमला निवासी मो. इश्तियाक के पास पहुंचाया जाना था, जहां से इन्हें वधशाला भेजा जाता। पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी में शामिल सभी 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार सभी आरोपी ओडिशा के निवासी बताए गए हैं।

 

Tags - Simdega cattle smuggling case Jharkhand cattle smuggling news Simdega police action Bolba police station raid Illegal cattle transport India 227 cattle seized Jharkhand Jharkhand crime news today Police raid in Simdega forest Pidiapoch jungle case