द फॉलोअप डेस्क
श्री श्री शीतला माता मंदिर टुईलाडूंगरी में नवरात्रि ज्वारा पूजा के प्रथम दिन संध्या बेला में मां शीतला के समक्ष स्थापित 23 ज्योति कलश प्रज्वलित की गई। आजादी के पूर्व 1910 में छत्तीसगढ़ी समाज के पूर्वजों द्वारा स्थापित इस ऐतिहासिक मंदिर में बहुत ही धूम धाम के साथ नवरात्रि ज्वारा पूजा का आयोजन किया जाता है। ज्योत प्रज्वलित करने के लिए मुख्य रूप से गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, समाजसेवी सूरज भदानी और भाजपा नेता सह मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किये। अपने संबोधन में राजू गिरी ने कहां की छत्तीसगढ़ी समाज अपने परम्परा और विरासत को बचाए हुए है। वर्षो से ज्वारा पूजा का आयोजन समाज के लोगो द्वारा किया जा रहा है, यह पूजा बहुत ही विधि विधान के साथ संपन्न होती है, उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा के नव स्वरूप की पूजा करने से घरों में सुख शांति और समृद्धि का वास होता है। मंदिर के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने मंदिर के इतिहास से लोगो को अवगत करवाया और समाज की धरोहर को बचाए रखने का वर्तमान युवा पीढ़ी से अहवाह्न किया, कार्यक्रम को समाजसेवी सूरज भदानी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक परमानंद कौशल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री गिरधारी लाल ने किया। श्री श्री शीतला मंदिर गढ़हाबासा में वर्ष प्रतिपदा और नवरात्रि के प्रथम दिवस पर अतिथियों द्वारा 44 ज्योत कलश प्रज्वलित किये गये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा नेता खेमलाल चौधरी उपस्थित थे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि जग कल्याण की कामना के साथ इस पूजा का आरंभ होता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष राम प्रकाश साहू, खेमलाल साहू, संजय प्रसाद, रवि शंकर दुबे, शुक्रितदास मानिकपुरी, मोहन कुमार, हरीचरण साहू, बेदबती देवी, बेदू बाई, कांता देवांगन, भरत पटेल, बाहर लाल साहू, राज मंगल जायसवाल, जमुना साहू, चंद्रलेखा देवांगन, गंगाराम, सुनील प्रसाद, गीता देवी आदि उपस्थित थे।
