logo

झारखंड में 24 घंटा निर्बाध विद्युत आपूर्ति जल्द, 100 यूनिट तक फ्री बिजली मिलेगी; गढ़वा में बोले सीएम

bijgar.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज गढ़वा में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराया साथ ही जमकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान कहा कि विपक्ष को सांप सूंघ गया था कि कोई बूढ़ा पहाड़ नहीं गया। आपका मुख्यमंत्री बूढ़ा पहाड़ जाकर ग्रामीणों के साथ खाना खाया। बूढ़ा पहाड़ के नाम से लोग कांपते थे लेकिन अब वहां ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान आएगी। 


हम लेकर रहेंगे अपना अधिकार 
आप हमारा परिवार हैं। हमारे कुटुंब है। विपक्ष आरोप लगाता है कि क्या मिला ग्रामीणों को। हमने ठगा है। लेकिन हमने सर्वजंन पेंशन योजना शुरू की। विपक्ष की सरकारों ने खनिज संसाधनों को व्यापारी साथियों के हाथों लुटा दिया। हमलोग अपना अधिकार लेकर रहेंगे। हमने मांग रखी तो षड्यंत्रकारी चाल चलने लगे। विकास किया तो विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है। गांव, शहरों से अछूते हैं। मुख्यमंत्री ग्राम गाडी योजना के जरिए लोगों को प्रखंड मुख्यालय और जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। बुजुर्ग, आंदोलनकारी, छात्रों को मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। 


24 घंटे मिलेगी बिजली 
सभी गरीबों को 100 यूनिट बिजली फ्री दे रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में किसी को भी बिजली बिल नहीं देना होगा। पूरे राज्य का विद्युतिकरण किया जाएगा। 24 घंटा बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। कमजोर और बीमारू राज्य को नया युवा झारखंड बनाएंगा। देश का अव्वल राज्य बनाएंगे। कृषकों-मजदूरों को फायदा पहुंचाएंगे।