द फॉलोअप डेस्क
रांची में अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए 244 नई सिटी बसें चलाई जाएंगी। 15 नवंबर को राजधानी के सड़कों पर नई सिटी बसें दौड़ेंगी। इनमें 24 एसी व 220 सामान्य बस होगी। 220 नॉन एसी डीजल व 24 इलेक्ट्रॉनिक एसी बस होंगी। सभी बस से 32 सीटर होंगी। बस खरीदने के लिए नगर निगम ने गुरुवार को टेंडर निकाल दिया है। 17 जुलाई को प्रीबिट मीटिंग होगी। 7 अगस्त तक टेंडर पेपर जमा किया जा सकता है।

सुबह से रात 10 बजे तक होगा परिचालन
नई सिटी बसें चलने से शहर से गांव तक की आबादी जुड़ जाएगी। क्योंकि सभी सिटी बसों का परिचालन शहर के रिंग रोड तक होगा। कांके से दुबलिया से प्रस्तावित इंटर स्टेट बस टर्मिनल और कांटा टोली बस स्टैंड के बीच सिटी बसों का परिचालन होगा। इसके अलावा ओरमांझी, अनगड़ा, नामकुम, तुपुदाना दलादिली, नगड़ी, रातू रिंग रोड तक सिटी बसें चलेंगी। सुबह से रात 10 बजे तक लोगों को बस की सुविधा मिलेगी। ताकि आवागमन में किसी तरह की परेशानी ना हो। सभी रूटों में स्टॉपेज बनाए जाएंगे। बसे इन निर्धारित जगह ही रूकेगी। 2 किमी सफर करने का किराया 5 और 10 किमी से ज्यादा का 20 रुपए होगा।

ऑटो की भीड़ कम करने की कोशिश
बस संचालित करने वाली एजेंसी को रांची नगर निगम प्रति किलोमीटर की दर से पैसे का भुगतान करेगी। बस में कम यात्री मिलने के बाद भी निर्धारित राशि का भुगतान नगर निगम एजेंसी को करेगी। बस परिचालन के दौरान टिकट के नाम पर गड़बड़ी रोकने के लिए अलग एजेंसी का चयन किया गया है। ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम से किराया लिया जाएगा। इन बसों के चलने से सड़कों पर ऑटो की भीड़ कम होगी। फिलहाल शहर में 15,000 से अधिक ऑटो चल रहे हैं। अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम नहीं होने से निजी वाहनों का उपयोग अधिक होता है। इस वजह से सभी सड़कें जाम रहती हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N