द फॉलोअप डेस्क
झारखंड पुलिस की 244 महिला आरक्षी केवल मुंशी का काम करेंगी। इन महिला पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण के बाद जिला आवंटित किया गया है। संबंधित जिलों के एसएसपी और एसपी को इसकी जानकारी देते हुए महिला आरक्षियों से केवल मुंशी का ही काम लेने का आदेश दिया गया है। पुलिस अधीक्षकों को इन महिला आरक्षियों को 27 सितंबर से 11 अक्तूबर तक जिले के किसी थाने में मुंशी का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिलाने और उसके बाद किसी थाने में पदस्थापित करने का निर्देश दिया गया है। आदेश में आगे कहा गया है कि किसी भी थाने में कम से कम तीन महिला आरक्षी से मुंशी का काम करेंगी। इन महिला आरक्षियों से केवल मुंशी का काम लिया जाए एवं पूर्व से पदस्थापित पुरुष मुंशी को अविलंब उस थाने से दूसरे थाने में स्थानांतरित किया जाए। महिला आरक्षियों को प्रतिनियुक्त करते समय जिला पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित कर लें कि महिलाओं के लिए उस थाने में शौचालय, फीडिंग रुम, चेंचिंग एवं फीडिंग रुम है या नहीं।
नीचे जिलों को सौंपी गयी महिला आरक्षियों की सूची
.jpeg)