logo

3 स्कूली लड़कियों ने दुपट्टे से दबा दिया 7वीं की छात्रा का गला, बोलीं- हमारी शिकायत करती थी

kasturba.jpg

द फॉलोअप डेस्क, गुमला
गुमला के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक 7वीं की छात्रा पर जमलेवा हमला हुआ है। हैरानी की बात यह है कि हमला स्कूल की ही 3 लड़कियों ने किया है। मिली जानकारी के अनुसार 7वीं क्लास की छात्रा की दुपट्टे से गला दबाकर मारने की कोशिश की जा रही थी। छात्रा का नाम संतोषी कुमारी है। उसके साथ मारपीट भी हुई है। उसका चेहरा सूजा हुआ है। जब छात्रा चिल्लाने लगी तो स्कूल की वॉर्डन पहुंची और उसे बचाया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 


बोल भी नहीं पा रही पीड़िता
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मामला शनिवार का है। वहीं घटना से एक दिन पहले इन तीनों लड़कियों ने पीड़िता के कमरे में तोड़फोड़ की थी। उसका सामान जला दिया था। पीड़ित की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने तीनों छात्रों के खिलाफ स्कूल मैनेजमेंट से शिकायत की थी। हालांकि इसपर स्कूल प्रबंधन की ओऱ से कुछ भी नहीं बताया गया है। प्रबंधन की ओर से पहले तो मामले को दबाने की कोशिश की गई लेकिन जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि छात्रा की स्थिति नाजुक है वह कुछ बोल भी नहीं पा रही है। 


मारपीट में चेहरा सूजा, गले में निशान
छात्रा की पहचान पीबो पंचायत की लसड़ा‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎बरटोली गांव के रहने वाले धनीराम सिंह की बेटी संतोषी कुमारी के रूप में हुई है। मारपीट की वजह से उसकी चेहरा सूजा हुआ है। गले पर दुपट्टे के निशान भी है। उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पीड़ित और आरोपी छात्राएं नाबालिग हैं। तीनों आरोपी छात्राएं क्लास 7, 8 और 9 की है। सभी सिकोई‎गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि उन तीनों लड़कियों जिनका नाम दीपा कुमारी, आरती खाखा और छोटी कुमारी है। इनकी पूरी प्लानिंग संतोषी को मारने की ही थी। बताया जा रहा है कि ये तीनों आए दिन स्कूल से निकल कर भाग जाती थी। इसकी जानकारी संतोषी को थी। संतोषी ने इस बात की जानकारी वार्डन को दे दी थी। 

Tags - JharkhandJharkhand newsGumla newscrimecrime newsKasturba Gandhi Residential Girls School gumla