logo

8 किलो अफीम के साथ धराए 3 तस्कर, इतना कुछ हुआ बरामद 

ोिगस.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
हजारीबाग पुलिस ने लगभग 8 किलो अफीम के साथ हरियाणा के 2 लोगों समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन अफीम तस्करों के पास से 2.85 लाख रुपए भी बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक अफीम तस्करों  द्वारा अफीम को चतरा से बिहार भेजा जा रहा था। जिसकी सूचना पर बरही एसडीपीओ नाजिर अख्तर के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन जांच अभियान शुरू किया जिस दौरान दिल्ली रजिस्ट्रेशन वाली स्विफ्ट डिजायर और बिहार में रजिस्टर्ड एक बाइक को रोककर यह सफलता प्राप्त की। अफीम तस्करों के पास से कुल 7 किलो 900 ग्राम अफीम बरामद किया गया है। 


पुलिस को देख भागने लगे
वाहन जांच अभियान के दौरान जब पुलिस जवानों ने उक्त दोनों गाड़ियों को रुकने का इशारा किया तो दोनों ही गाड़ी पुलिस टीम को चकमा देकर मौके से भागने लगे। पुलिस जवानों ने भाग रहे इन वाहनों को खदेड़कर पकड़ा और तलाशी लिए जाने के दौरान भारी मात्रा में अफीम और नकद बरामद किया। गिरफ्तार लोगों में बलराम कुमार, नरेश कुमार, गुलशन कुमार शामिल है। इनके पास से एक स्वीफट चार पहिया वाहन, आपाची मोटरसाईकिल, 285,0000 नगद, 03 ANDROID मोबाईल। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N