logo

मिट्टी धंसने से 3 महिलाओं की मौत, झारखंड के इस जिले की है घटना

ेपोन_234.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिल रही है माटिहाना पंचायत के धरमपुर गांव में मिट्टी धंसने से 3 महिलाओं की मौत हो गयी है। जबकि चार महिलाएं के घायल होने की खबर है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, पंचायत के कोकमारा गांव के पास चाकुलिया-बहरागोड़ा मुख्य मार्ग के किनारे खड़ी मिट्टी की खुदाई की जा रही थी. इस काम में कई मजदूर लगे हुए थे। इसी दौरान मिट्टी धंस गयी. मिट्टी धंसने से कई मजदूर मिट्टी में दब गये। घटना की जानकारी बहरागोड़ा थाना प्रभारी को दी गयी. जिसके बाद थाना प्रभारी विकास कुमार और बहरागोड़ा अंचलाधिकारी भोले शंकर महतो तुरंत मौके पर पहुंचे। 

प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से मिट्टी में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। इस दौरान तीन लोगों की मौत की खबर है। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। हालांकि, मृतकों के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए तुरंत बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की खबर मिलते ही बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती भी मौके पर पहुंचे और मृतकों और घायलों के परिजनों से मुलाकात की। 

जानकारी के मुताबिक, घर की लेपन में इस्तेमाल के लिए खड़ी मिट्टी को प्लास्टिक की बोरियों में पैक करने के लिए खुदाई की जा रही थी। तभी अचानक मजदूरों के ऊपर मिट्टी का ढेर गिर गया। इसी कारण यह हादसा हुआ। 

Tags - East Singhbhum Jharkhand 3 women died mudslide news 3 women died East Singhbhum news East Singhbhum news latest news