logo

पटना में ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से गुमला के 3 महिलाओं की मौत 

तुरी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पटना के मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से 8 मजदूर उसके अंदर दब गये थे। जिसमें से 4 की मौत हो गई। चारों मृतक महिलाएं हैं। जबकि चार लोग घायल हैं। मृतकों में तीन महिलाएं झारखंड के गुमला जिले की हैं। उनमें शीला देवी, घुरनी देवी और सुगंधी देवी शामिल हैं। वहीं एक अन्य महिला सिताबी देवी बिहार के गया जिले की थीं। ये मजदूर लक्की ईंट भट्ठे पर काम करने आए थे। महिलाएं कच्ची दीवार के पास कार कर रही थीं। तभी दीवार भरभरा कर गिर गई। मौके पर काम कर रहे 8 मजदूर मलबे में दब गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। 


शव झारखंड नहीं लाने दे रहा मालिक 
तीन महिला गुमला के सिसई प्रखंड के लकेयां बांस टोली गांव की रहने वाली थी। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि भट्ठा से ईट निकालने के दौरान महिला मजदूरों पर ईंट गिर गई थी। इस दौरान चिमिनी ब्लास्ट हुई। इसमें तीनों महिला मजदूर दब गई और मौत हो गई। मृतक का शीला देवी के पुत्र ने ईट भट्ठा मालिक पर आरोप लगाया है कि वह पटना में ही शव दफनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। जबकि बेटा शव झारखंड लाने के लिए मदद की गुहार लगा रहा है। मृत महिला घुरणी तुरी व पाचो तुरी मां-बेटी है। दोनों लकया बांस टोली की रहने वाली है। घुरणी के पति परदेशिया तुरी भी इस हादसे में घायल हो गए हैं। उनका इलाज पटना में चल रहा है, जबकि सुगंती देवी लकया खास गांव की है। मृत सुगंती तुरी के परिवार के दो सदस्य भी घायल हुए हैं। इनमें सुगंती के पति मेघनाथ तुरी व बेटी चांदनी तुरी शामिल है। वहीं अन्य घायलों जिनके नाम सामने आए है उनके परिवार का पता नहीं चल सका है। इनमें अर्जुन तुरी, बानू तुरी, कर्मा मुंडा, हिनदा मुंडा, मंगल देव तुरी आदि हैं।