logo

रांची : झारखंड से 33 सदस्यीय योग टीम पंजाब हुई रवाना

814.jpg

रांची :

योग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से पंजाब योग संघ के तत्वावधान में 28 से 31 अक्टूबर तक 47वीं राष्ट्रीय सब जूनियर और जूनियर योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजित की गई है। पंजाब के फिरोजपुर में आयोजित होने वाले इस चैंपियनशिन के लिए झारखंड 33 सदस्यीय दल 25 अक्टूबर को रवाना हुई। टीम के साथ अधिकारी के रूप में झारखंड योग संघ के सचिव अमरेंद्र कुमार विकल, प्रशिक्षक रजनी बक्शी एवं योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव संजय कुमार झा भी पंजाब फिरोजपुर के लिए रवाना हुए हैं।

33 सदस्यीय टीम में ये हैं शामिल
प्रीतिमय अधिकारी, शिवा दत्ता, अभिमन्यु पांडे, रोहन प्रसाद, तेजस दास, दीक्षित राज, सुमित दास गुप्ता, साहब कुमार, आदित्य कुमार शाह, अमित कुमार, कृष्ण कन्हैया, प्रिंस कुमार, अभिषेक डे, मोहित कुमार, अग्नि ओझा, ऋषिका दास, सालनी कुमारी, तनीषा दत्ता, श्रेया कुमारी, इशिका कुमारी, समीक्षा प्रधान, श्रेया बागची, अनन्या सिंह, पल्लवी कुमारी, अनु कुमारी, विशाखा कुमारी, साक्षी कुमारी, प्रेरणा कुमारी, पदमा कुमारी शर्मा, काजल कुमारी, कुमारी सृजन, इंदु कुमारी महतो और कुसुम महतो।