logo

निर्वाचन के दौरान घायल होने पर कर्मियों को मिलेंगे 7 लाख, हेमंत कैबिनेट ने 35 प्रस्तावों को दी मंजूरी

project2.jpeg

रांची 
बुधवार छह सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई। इसमें 35 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है। निर्वाचन कार्य के दौरान हिंसा में या दुर्घटना में घायल होने पर कर्मियों को मिलने वाले मुआवजा बढ़ा दिया गया है। मुआवजा के रूप में अब साढ़े 7 लाख तक की सहायता राशि मिलेगी। दूसरी ओर उग्रवादी हिंसा में घायल या अपंग होने पर यह राशि दोगुना कर दी गयी है।