logo

झारखंड : 38 इंस्पेक्टर, मेजर और सार्जेंट मेजर का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची

1823.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के
अलग-अलग जिले में पदस्थापित 38 इंस्पेक्टर, मेजर और सार्जेंट मेजर का बुधवार को तबादला हो गया। इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया। इसके तहत रांची खूंटी, जमशेदपुर, सरायकेला, हजारीबाग, रामगढ़ ,बोकारो, पाकुड़, जामताड़ा, लातेहार, चाईबासा और गिरिडीह जिला बल के पुलिस पदाधिकारी का ट्रांसफर हुआ। जिन 38 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर हुआ उनमें 30 इंस्पेक्टर, 03 सार्जेंट मेजर और 05 मेजर शामिल हैं। डीआईजी कार्मिक की ओर से जारी आदेश में संबंधित जिले के एसएसपी- एसपी से कहा गया है कि स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी को अविलंब भौतिक रूप से विरमित करते हुए पुलिस मुख्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।

30 इंस्पेक्टर का हुआ है तबादला
रांची - राजीव रंजन लाल, अहमद अली, रमेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, सपन कुमार मेहथा, राजीव कुमार और नवल किशोर प्रसाद

खूंटी - राजेश प्रसाद रजक, सुकांत त्रिपाठी, जयदेव टोप्पो

जमशेदपुर - नित्यानंद महतो, अरविंद कुमार

सरायकेला - कृष्ण मुरारी

हजारीबाग - नीरज कुमार सिंह, गणेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह और ललित कुमार

कोडरमा - अजय कुमार सिंह

रामगढ़ - राजेश कुमार, विपिन कुमार और विद्या शंकर

बोकारो - जय गोविंद प्रसाद गुप्ता, सुधीर सुरीन, विनोद कुमार गुप्ता, मोहम्मद रुस्तम, अजय प्रसाद

दुमका - देवरत पोद्दार

पाकुड - सुरेंद्र रविदास

जामताड़ा - सुरेश प्रसाद

लातेहार - अमित कुमार गुप्ता

3 सार्जेंट मेजर और 5 मेजर का हुआ तबादला
झारखंड के जिन तीन सार्जेंट मेजर का तबादला हुआ है उनमें लातेहार जिला बल से सुशांत कुमार, हजारीबाग से अजीत कुमार चौबे और चाईबासा से मंटू यादव शामिल हैं। वहीं, राज्य के 5 मेजर का तबादला हुआ है। जिसमें गिरिडीह जिला बल से सुदीप्त मंडल, कामेश्वर रजक, हजारीबाग जिला बल से दीपक टोप्पो, लातेहार जिला बल से संतोष कुमार और गौतम कुमार शामिल हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT