द फॉलोअप डेस्क
बीते कुछ दिनों से राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जहां दिन की शुरुआत में गर्मी होती है, वहीं दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के कुछ भागों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की उम्मीद जताई गई थी। इसी बीच संताल परगना के साहेबगंज स्थित राजमहल में वज्रपात से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद परिजनों को शोक की लहर है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

तेज बारिश के कारण बच्चे पेड़ के नीचे खड़े थे
घटना राजमहल के राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी उधवा के बाबुटोली मोड़ के पास के आम बगान की है। घटना रविवार दोपहर की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक मौसम बिगड़ गया। आंधी पानी होने लगी। जिसके बाद बच्चे आम चुनने के लिए बगान गए। तेज बारिश के कारण बच्चे एक पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी गर्जन के साथ ठनका उसी पेड़ पर गिरा। जिससे 4 बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले बच्चों में आयशा खातुन (14), नजरुल शेख (10), तौकीर शेख (12), जाहिद शेख(10) में रूप में हुई है।

पुलिस ने घायल बच्ची को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया
घटना की सूचना मिलते ही राधानगर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो घायल को इलाज के लिए राधा नगर पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल राजमहल पहुंचाया। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने से 4 बच्चों की मौत हो चुकी है। एक घायल है। इसकी जानकारी प्रखंड प्रशासन को भी दी गयी है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT