logo

जमशेदपुर में 4 दिवसीय नेशनल आर्ट कैंप का शुभारंभ, देशभर के 25 कलाकार जुटे

synua6ut.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रसिद्ध चित्रकार मुक्ता गुप्ता की संस्था अन्विति के तत्वावधान में गुरुवार को वन विभाग के गेस्ट हाउस प्रांगण में चार दिनों तक चलने वाले नेशनल आर्ट कैंप का उद्घाटन किया गया। आर्ट कैंप की शुरुआत क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (आरसीसीएफ) स्मिता पंकज ने की।

मुख्य अतिथि स्मिता पंकज ने अपने भाषण में इस आर्ट कैंप की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जमशेदपुर में नियमित रूप से होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि कला को प्रोत्साहित करने के लिए वन विभाग हरसंभव मदद देने के लिए तैयार है। उन्होंने कलाकारों से अपील की कि वे अपने कैनवास पर प्रकृति और दलमा की सुंदरता उतारें और लोगों को इसके बारे में जानकारी दें। स्मिता पंकज ने कहा, "कला-संस्कृति को बढ़ावा देने में वन विभाग कभी पीछे नहीं रहेगा। इतने कलाकारों को, जो देश भर से आए हैं, उन्हें देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।"
कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक और अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में जमशेदपुर के डीएफओ सबा आलम अंसारी, अन्विति की अध्यक्षा मुक्ता गुप्ता, जेआरजीके बैंक के रीजनल मैनेजर श्रीकांत कतारे, दयाल बिल्डर्स के सुंदर पाल, वरीय समाजसेवी पूर्वी घोष सहित अन्य गणमान्य लोग मंचासीन रहे।
इस आर्ट कैंप में अर. अखिलेश (भोपाल), रामानुज शेखर (रांची), जॉयदेव चटर्जी (जमशेदपुर), बिप्लब रॉय (जमशेदपुर), ओंकार सिंह (दिल्ली), अशोक कुमार मइती (जमशेदपुर), कृष्णा महतो (जमशेदपुर), कौशल कुमार (असम), पब्लिक विश्वास (जमशेदपुर), नरेंद्र कुमार (बक्सर), डॉ. मल्लिकार्जुन बगोडी (कलाबुर्गी), अनूप सिन्हा (जमशेदपुर), संजय मजूमदार (कोलकाता), दिपांकर कर्मकार (रांची), रंजीत कुमार (बोकारो), एच. पी. मुखी (जमशेदपुर), लालोन दत्ता (जमशेदपुर), तपोन रॉय (जमशेदपुर), विषेन्द्र नारायण सिंह (जमशेदपुर), प्रशांत त्रिपाठी (देवबंद, सहारनपुर), चंदन कुमार (मुज़फ़्फ़रपुर) और अल्बर्ट अशोक (कोलकाता) सहित कई कलाकार उपस्थित रहे। सभी कलाकारों का स्मिता पंकज, पूर्वी घोष, मुक्ता गुप्ता और श्रीकांत कतारे ने शॉल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।


 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News Updates Jharkhand Updates in Hindi Jamshedpur News updates Jamshedpur news in hindi Jamshedpur updates in hindi latest Jamshedpur News Jamshedpur updates Jamshedpu