logo

रांची : 4 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, जानें किसे मिला कौन सा पद

तबादला1.jpg

रांचीः 
झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव कमलेश्वर प्रसाद सिंह को झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं झारखंड लोक सेवा आयोग के सचिव नेसार अहमद को बागवानी का निदेशक बनाया गया है।  झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार, रांची क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक अजय कुमार सिंह को पशुपालन निदेशक बनाया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव चंदन कुमार को कृषि निदेशक के रूप में पदस्थापित किया गया है।