logo

वायरल : रिक्शेवाले के प्यार में गिरफ्त हुई 45 साल की महिला, 47 लाख लेकर प्रेमी के साथ भागी

cuple4.jpg


डेस्क : 
कहते हैं प्यार किसी बंधन को नहीं मानता। चाहे वह जात-पात  हो, धर्म का हो या फिर अमीरी-गरीबी। जो प्यार करते हैं वह किसी की सुने बिना अपने प्यार को हासिल कर ही लेते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में।  यहां हाजी कॉलोनी स्थित खजराना इलाके में रहने वाली अमीर घर की एक महिला को एक रिक्शेवाले से प्यार हो गया। इसके बाद महिला ने घर देखा ना परिवार और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। प्रेमी रिक्शा चलाता है। 


दोनों की उम्र में भी फासला
बताया जा रहा है कि महिला की उम्र 45 साल है और रिक्शा चलाने वाले प्रेमी की उम्र 32 साल है। वह महिला से 13 साल छोटा था। 

 

शॉपिंग के दौरान हुई थी मुलाकात
मिली जानकारी के मुताबिक महिला एक दिन जब शॉपिंग करने गई थी, तभी उस रिक्शेवाले से मिली थी। कहते हैं कि वो रिक्शेवाले की बातों से इतना बहकी कि उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। कहा जा रहा है कि महिला घर से लाखों रुपये लेकर फरार हुई है। महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उसकी पत्नी तिजोरी में रखा 47 लाख रुपया नकद और ज्वेलरी लेकर भागी है।