logo

शिकंजा : जामताड़ा पुलिस के हत्थे चढ़े 5 साइबर क्रिमिनल्स, भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मिली

a371.jpg

जामताड़ा: 

जामताड़ा साइबर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर पुलिस ने डीएसपी मंजरूल होदा के नेतृत्व में छापेमारी कर 5 साइबर अपराधियों को पकड़ा है। पकड़े गए साइबर अपराधियों में करमाटांड़ थानाक्षेत्र के पारटोल गांव के गोविंद मंडल, राजगीर मंडल, वीरू मंडल, सुभाष मंडल और पेरू मंडल शामिल हैं। वहीं मौके पर मौजूद 2 साइबर अपराधी संतोष मंडल और विकास मंडल घटनास्थल से भागने में सफल रहा। 

भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद
इन सातों साइबर अपराधियों के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार पांचों साइबर अपराधी के पास 13 मोबाइल , 18 सिम,  एक आधार कार्ड, 2 चेक बुक और नगद ₹1,25000 बरामद हुए हैं। इसके अलावा गिरफ्तार सुभाष मंडल भी पुराना साइबर अपराधी है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है और फरार साइबर अपराधी की तलाश में छापामारी जारी है।