logo

बिल्ली को बचाने में परिवार के 5 लोगों ने गंवाई जान, बायोगैस चैंबर में कूद गए थे

bio.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पांच लोगों ने एक बिल्ली को बचाने के लिए अपनी जान गंवा दी। मामला महाराष्ट्र के अहमदनगर का है। दरअसल एक बिल्ली को बचाने के लिए 5 लोगों ने एक कुंए में छलांग लगा दी। इस दौरान पांचों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि कुंए के अंदर एक जहरीली गैस थी जिसने सबकी सांसें रोक दीं। ऐसा माना जा रहा है कि पशुओं के गोबर से निकलने वाली गैस वहां मौजूद थी। कुंए का इस्तेमाल गोबर गैस प्लांट के रूप में किया जा रहा था। इस बात से अनजान सभी लोगों ने अपनी जान को खतरे में डाल दिया। 


बायोगैस प्लांट के लिए इस्तेमाल हो रहा था कुंआ 
ये हादसा अहमदनगर जिले के वाडकी गांव में हुआ। 9 अप्रैल की देर रात कुंए में एक बिल्ली गिर गई। अहमदनगर के नेवासा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस अधिकारी धनंजय जाधव ने बताया कि कुंए में कुल छह लोग थे। बचाव दल ने पांच शव बरामद किए सभी की मौत बिल्ली को बचाने की कोशिश में हुई। कमर पर रस्सी बांधकर कुंए में गिरे आदमी को मौके पर मौजूद पुलिस ने रेस्क्यू किया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ये भी बताया कि कुंए का इस्तेमाल बायोगैस प्लांट के रूप में किया जा रहा था। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अचानक हुई इन मौतों से गांव में मातम का माहौल है।


बायो गैस के कारण गई जान
घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरा हालात का जायजा लिया और बचाव काम में तेजी लाई गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कुंए में उतरे युवकों की बचाने की खूब कोशिश की। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि है कि बायोगैस के कारण इन लोगों की जान गई है। पुलिस ने यह भी कहा कि मंगलवार को हादसा हुआ था, जिसके बाद से ही लोगों की बचाने की कोशिश हो रही है। 


रेस्क्यू किये शख्स को अस्पताल में किया गया भर्ती
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक के बाद एक कर पूरे छह लोग बिल्ली को बचाने कुएं में उतरे थे। लेकिन एक शख्स के अलावा कोई भी वापस नहीं आया। जो व्यक्ति रस्सी बांधकर कुएं में उतरा था उसे बचा लिया गया है। फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी इलाज चल रहा है। 

Tags - Ahmednagar news Ahmednagar latest news Ahmednagar ki khabar Ahmednagar update save the cat in Ahmednagar 5 people Ahmednagar