logo

deoghar : बारात के बीच से 50 लोगों को उठा ले गई पुलिस, मचा हड़कंप

baratipoli.jpg

देवघऱः
देवघर के सारठ थाना क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब वाकया। एक बारात खुशी-खुशी दुल्हन को लेने उसके घर जा रहा था। तभी वहां पुलिस की एंट्री को गई। पुलिस ने किसी को बिना कुछ बताये 50 लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद क्या पूरे बारात के रंग में भंग पसर गया। 

 

बारात में साइबर अपराधी थे! 
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि बरात में बड़ी संख्या में साइबर अपराधी शामिल हैं। पुलिस ने बिना कुछ सूचित किये त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी।  इस घटना की सारठ के पूर्व विधायक चुन्ना सिंह ने कड़े शब्दों में निंदा की है। 

क्या है पूरा मामला
दरअसल देवघर जिला साइबर अपराध को लेकर कुख्यात रहा है। बुधवार की रात को पथरड्डा के समलापुर से जा रही बारात में शामिल 50 लोगों को सारठ थाना की पुलिस ने साइबर ठग होने की सूचना पर पकड़ लिया और सबको पकड़कर थाने लेते आई। 
पुलिस का कहना था कि उन्हें सूचना मिली है कि बारात में साइबर अपराधी शामिल है। अचानक पुलिस की कार्रवाई से बाराती परेशान हो गए। हालांकि पुलिस ने बाद में सभी को छोड़ दिया।