logo

रामगढ़ : रावण दहन देखने जा रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 6 की मौत, 9 घंटे बाद रामगढ़-पतरातू मार्ग से हटा जाम

राम.jpg

रामगढ़: 
रामगढ़ जिले के बड़काकाना में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ। एक बेकाबू ट्रक ने 8 लोगों को रौंद दिया । इसमें से 6 लोगों की मौत हो गई है। घायलों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है। दशहरा का उत्सव फीका पड़ गया है। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। करीब 9 घंटे बाद जाम हटा दिया गया है। विधायक अंबा प्रसाद की पहल और प्रशासनिक आधिकारियों के आश्वासन पर जाम हटाया गया। पुलिस प्रशासन मौके पर मुस्तैद है। लोगों को समझाने का सिलसिला जारी है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रावण दहन समारोह देखने और मेला घूमने के लिए लोग जा रहे थे और इसी दौरान वह हाइवा की चपेट में आ गए। 


कैसे हुआ हादसा 
बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार हेसालोंग निवासी अपनी पत्नी प्रियंका देवी और बेटी को लेकर रावण दहन देखने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार हाइवा ने उनको कुचल दिया। भागने के चक्कर में ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को भी रौंद दिया। हेहल गांव के मो मुस्तकिम अंसारी के घर उनके कुछ मेहमान आए हुए थे। वापस जाने के दौरान वे सड़क किनारे घर के बाहर खड़े थे और अपने रिश्तेदार को विदाई दे रहे थे। तभी ट्रक ने दीवार तोड़ते हुए ने उन सबको कुचल दिया। मृतकों में चार एक ही परिवार के हैं।


पुलिस की लापरवाही झलक रही 
पुलिस को ट्रक को जब्त किया है। हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया। लोग कर पीड़ितों के लिए मुआवजा की मांग कर रहे थे। 9 घंटे तक आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम रखा। ग्रामीणों का कहना था कि कि जब भदानी नगर से पहले ही सभी भारी वाहनों को रोक देना है तो कोयला लदा ट्रक कैसे इस ओर आ गया। ग्रामीणों ने भदानी नगर थाना प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने घटना को काफी दुखद बताया।