logo

सिमडेगा : बाल संप्रेक्षण गृह से 6 किशोर फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

simdega_news1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से बीती रात छह किशोर फरार हो गए। इनमें कुछ किशोर हत्या जैसे गंभीर मामलों में आरोपी हैं, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ जाती है।
मिली जानकारी के अनुसार, किशोरों ने बेहद चालाकी से फरार होने की योजना बनाई। उन्होंने ड्रम का इस्तेमाल करते हुए संप्रेक्षण गृह की दीवार फांदी और भाग निकले। फरार हुए किशोरों में गुमला जिले के तीन, पश्चिमी सिंहभूम के दो और लातेहार जिले का एक किशोर शामिल है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएसपी हेडक्वार्टर और सिमडेगा के एसडीपीओ तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने फरार किशोरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना ने बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags - child protection home Simdega Latest Simdega News child protection home Children ran away from child protection home Simdega 6 Children ran Away from child protection home Simdega Simdega Updates latest Simdega News latest jharkhand News Jharkhand